cy520520 Publish time 2026-1-24 11:56:52

मनाली में बर्फबारी के बाद 4 घंटे ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस, मरीज ने तोड़ा दम; भारी हिमपात ने बढ़ाई दुश्वारियां

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/Manali-Snowfall-Jam-Traffic-1769236957913_m.webp

मनाली में भारी बर्फबारी ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जागरण



जागरण संवाददाता, मनाली। हिमपात के कारण लगे यातायात जाम के कारण रेफर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ऊना जिला की बंगाणा तहसील के देहन गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है।

उसके दोस्त तेजपाल ने बताया कि सुशील मनाली के होटल में काम करता था। शुक्रवार सुबह उसे दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने उसे मिशन अस्पताल मनाली में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे मंडी रेफर किया।
रांगड़ी में जाम में फंसे रहे

रांगड़ी के पास उनकी एंबुलेंस चार घंटे यातायात जाम में फंसी रही। इस दौरान वे दो किलोमीटर का सफर नहीं कर पाए और सुशील की मौत हो गई। तेजपाल ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन वे अपने दोस्त को यातायात जाम से नहीं निकाल पाए।
सोलन में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 15 वर्षीय युवती की मौत

सोलन जिला में शुक्रवार को गौल गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 15 वर्षीय लड़की हिमानी की मृत्यु हो गई। पीड़ित परिवार को तात्कालिक राहत राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग ने 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। शनिवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना जताई है। प्रदेश में करीब 600 बसों के फंसने की सूचना है। बिजली और पानी की सप्लाई दिनभर बंद रही।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फीले तूफान ने बढ़ाई मुश्किल, भरमाणी माता मंदिर के लिए निकले दो लड़के लापता; वीडियो के लिए जोखिम में डाली जान

यह भी पढ़ें: मनाली में स्नोफाल के बीच 16 KM लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे पर्यटक, बर्फ पर फिसली गाड़ियां; प्रशासन की एडवायजरी
Pages: [1]
View full version: मनाली में बर्फबारी के बाद 4 घंटे ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस, मरीज ने तोड़ा दम; भारी हिमपात ने बढ़ाई दुश्वारियां