cy520520 Publish time 2026-1-24 12:26:40

टैरिफ पर जल्द मिलेगी खुशखबरी! भारत से 25% टैक्स हटा सकता है अमेरिका, ट्रंप के मंत्री का दावा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/America-remove-tariff-from-India-1769238361232_m.webp

स्कॉट बेसेंट का दावा- अमेरिका हटाएगा भारत पर लगा टैरिफ (फोटो-रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि भारत ने रूस से आयात करना कम कर दिया है, जिसके चलते जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाया जा सकता है।

बेसेंट ने पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में बताया, \“भारत पर टैरिफ अभी भी लागू है, लेकिन भारत ने दो रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी की है, वो ट्रंप सरकार इस टैरिफ पर विचार करने का मौका दे रही है।
भारत से हटेगा 25 फीसदी टैरिफ?

बेसेंट ने कहा, \“अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले के बाद भारत को रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। अमेरिका ने उस समय बताया था कि भारतीय रिफाइनरियों ने डिस्काउंटेड रूसी कच्चे तेल की खरीदारी काफी बढ़ा दी, लेकिन देखा जाए तो अब ये खरीदारी पूरी तरह से बंद हो गई है।\“

बेसेंट ने आगे कहा, \“भारत ने अब जब रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है तो अमेरिका भी टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है।\“ स्कॉट बेसेंट ने भारत और रूस के व्यापारिक संबंधों पर पड़े असर को टैरिफ पॉलिसी की सफलता बताया।
यूरोपीय देशों की आलोचना

स्कॉट बेसेंट ने रूस के साथ व्यापार करने पर यूरोपीय देशों की आलोचना की। बेसेंट ने कहा, यूरोपीय देश सार्वजनिक तौर पर तो रूस की आलोचना कर रहे हैं।

दूसरी तरफ यही लोग, भारतीय रिफाइनरियों में प्रोसेस किए गए रूसी कच्चे तेल से बने रिफाइंड प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। बेसेंट ने यूरोपीय सरकरों की इस नीति को गलत ठहराया।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बर्फीले तूफान का खतरा, आधी आबादी पर पड़ सकता है असर

यह भी पढ़ें- पेंगुइन के साथ ग्रीनलैंड चले ट्रंप! अमेरिकी राष्ट्रपति ने फॉलो किया सोशल मीडिया का नया ट्रेंड
Pages: [1]
View full version: टैरिफ पर जल्द मिलेगी खुशखबरी! भारत से 25% टैक्स हटा सकता है अमेरिका, ट्रंप के मंत्री का दावा