cy520520 Publish time 2026-1-24 12:57:31

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का जाना हालचाल, कई दिनों से चल रहा है इलाज

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/cmgopal-1769239708075_m.webp

मुख्यमंत्री ने मेदांता अस्पताल, लखनऊ में भर्ती राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष से भेंट कर की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना। जागरण



जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर अयोध्या के राम जन्मभूमि न्यास एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से महाराज जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार की प्रगति के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज जी के करीबियों एवं ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से भी संवाद किया।

यह भी पढ़ें- अमित शाह पहुंचे लखनऊ, UP Diwas 2026 के कार्यक्रम में होंगे शामिल\“; CM Yogi Adityanath ने किया स्वागत

चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जानकारी दी और उनको दिए जा रहे चिकित्सीय उपचार से अवगत कराया।
Pages: [1]
View full version: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का जाना हालचाल, कई दिनों से चल रहा है इलाज