Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Border 2 ही नहीं, इन 7 कल्ट क्लासिक वॉर ड्रामा को देख भीग जाएंगी पलकें, OTT प्लेटफॉर्म्स पर करें एन्जॉय

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/war-drama-movies-on-ott--1769243753122_m.webp

OTT पर देखिए ये



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म \“बॉर्डर\“ का सीक्वल इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रहा है। दर्शकों को सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म \“बॉर्डर 2\“ बेहद पसंद आ रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

\“बॉर्डर 2\“ को गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद फैंस के अंदर एक अलग ही जुनून है और उनकी आंखें नम हैं। \“बॉर्डर 2\“ से पहले भी कई ऐसी वॉर ड्रामा फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्हें देखकर फैंस भावुक हो गए थे और आज ये फिल्में हिंदी सिनेमा की \“कल्ट क्लासिक\“ बन चुकी हैं।
एलओसी कारगिल (LOC: Kargil)

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म \“एलओसी कारगिल\“ वह मूवी है, जो हमारी आर्मी के अतुलनीय साहस को दिखाती है। 1999 में छिड़ी कारगिल वॉर पर बेस्ड इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, सैफ अली खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। करीना कपूर खान भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। इस फिल्म में एक्शन और इमोशन का ऐसा मेल था, जो आज इसे हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- \“Border-2\“ देखकर जोश में भर गए दर्शक, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा सहारनपुर का सिनेमा हॉल

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/loc-1769243467907.JPG
केसरी (Kesari)

अक्षय कुमार की फिल्म \“केसरी\“ साल 2019 में सिनेमाघरों में आई थी। इस वॉर ड्रामा फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी 12 सितंबर 1897 को हुए ऐतिहासिक \“सारागढ़ी के युद्ध\“ पर आधारित है। अक्षय कुमार ने मूवी में 36वीं सिख रेजिमेंट के हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया था, जिन्होंने ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों का नेतृत्व किया और 10 हजार अफगान पश्तून आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/kesari-1769243520636.JPG
तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)

अजय देवगन ने अपने करियर में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है साल 2020 में रिलीज हुई \“तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर\“। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह मूवी एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें मराठा साम्राज्य के वीर सूबेदार तानाजी मालुसरे के साहस और बलिदान को दिखाया गया है। यह मूवी 4 फरवरी 1670 को हुए ऐतिहासिक \“सिंहगढ़ के युद्ध\“ पर आधारित है। फिल्म में अजय के साथ काजोल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर उपलब्ध है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/TANHA-JI-1769243938138.JPG
भुज: द प्राइड (Bhuj The Pride)

अजय देवगन की साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म \“भुज: द प्राइड\“ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में दर्शाया गया है कि जब पाकिस्तानी वायु सेना ने भुज एयरबेस पर बमबारी की, तो वहां की एकमात्र हवाई पट्टी (Airstrip) तबाह हो गई थी। इस वजह से भारतीय लड़ाकू विमानों के लिए उड़ान भरना नामुमकिन हो गया था। इस मुश्किल घड़ी में माधापार गांव की करीब 300 महिलाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना मदद की और स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के नेतृत्व में 72 घंटे के भीतर हवाई पट्टी का मलबा साफ कर उसे तैयार किया।। यह फिल्म आप जियो हॉटस्टार(Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/BHUJ-1769243982478.JPG
बॉर्डर (Border)

\“बॉर्डर 2\“ भले ही इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही हो, लेकिन 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की कल्ट क्लासिक फिल्म \“बॉर्डर\“ को भुलाना नामुमकिन है। इसमें सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच राजस्थान के लोंगेवाला में हुए युद्ध पर बेस्ड है, जहां 120 भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को आप एन्जॉय कर सकते हो।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/BORDER-1111-1769244070247.JPG
लक्ष्य (Lakshya)

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म \“लक्ष्य\“ 1999 के कारगिल वॉर के बैकग्राउंड पर बनी एक फिक्शनल स्टोरी है। यह फिल्म एक ऐसे लापरवाह युवक (ऋतिक रोशन) की कहानी है, जिसका जिंदगी में कोई लक्ष्य नहीं होता। हालांकि, अपने दोस्त को देखते हुए वह भारतीय सेना में शामिल हो जाता है और वहां उसे अनुशासन का महत्व समझ आता है। कारगिल युद्ध में लड़कर वह एक सच्चे हीरो के रूप में उभरता है। इस फिल्म ने कई युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। प्राइम वीडियो पर ये फिल्म आप देख सकते हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/Lakshay-1769244146790.JPG
हकीकत (Haqeeqat)

धर्मेंद्र की फिल्म \“हकीकत\“ 1962 में हुए इंडो-चाइना वॉर पर बेस्ड है। चेतन आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म शहीद मेजर शैतान सिंह और उनके सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस फिल्म में मुख्य तौर पर लद्दाख में तैनात सिपाहियों की मानसिक स्थिति, उनके संघर्ष और अदम्य देशभक्ति को दर्शाया गया है। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Border 2 में सनी देओल ने पिता Dharmendra को दिया खास ट्रिब्यूट, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे थिएटर्स
Pages: [1]
View full version: Border 2 ही नहीं, इन 7 कल्ट क्लासिक वॉर ड्रामा को देख भीग जाएंगी पलकें, OTT प्लेटफॉर्म्स पर करें एन्जॉय

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com