cy520520 Publish time 2026-1-24 14:28:22

ठिकाने बदलकर डेढ़ वर्ष से फरार था पिथौरागढ़ का वारंटी आरोपित, हल्द्वानी से हुआ गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/arrest-news-1769246137046_m.webp

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे शातिर वारंटी आरोपित को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे। लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था, लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर जनपद भर में वारंटी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आरोपित वारंटी धर्मेश जोशी निवासी भड़ेलवाड़ा को कुसुमखेड़ा हल्द्वानी से गिरफ्तार किया।

न्यायालय से लगातार वारण्ट जारी होने के बावजूद पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपित की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के साथ-साथ मैनुअल सूचनाओं को भी सक्रिय किया और संभावित स्थानों पर मुखबिर तैनात किए। जांच के दौरान जानकारी मिली कि अभियुक्त हल्द्वानी क्षेत्र में छिपा हुआ है। आरोपित को पिथौरागढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में हादसा: ऑल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर बोलेरो वाहन खाई में गिरा , तीन की मौत और पांच घायल
Pages: [1]
View full version: ठिकाने बदलकर डेढ़ वर्ष से फरार था पिथौरागढ़ का वारंटी आरोपित, हल्द्वानी से हुआ गिरफ्तार