cy520520 Publish time 2026-1-24 15:26:37

अंबेडकरनगर में ग्राम प्रधान की बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/Untitled-design-(52)-1761202217133-1769249493590_m.webp

ग्राम प्रधान की बेटी पर चाकू से हमला। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, भीटी। पुरानी रंजिश को लेकर बीती मध्यरात्रि चार लोगों ने ग्राम प्रधान की पुत्री पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिला चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान ने तीन नामजद व एक अज्ञात सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी है। अकबरपुर के गांव हरिश्चंद्रपुर के शैलेन्द्र ग्राम प्रधान हैं।

प्रधान बनने के बाद से ही उनके गांव का सिकंदर उनके ऊपर आवास व अन्य सरकारी सुविधा के लिए दबाव बना रहा है। ग्राम प्रधान के मुताबिक वह लाभ की पात्रता में नही आता है। ऐसे में ग्राम प्रधान ने दो वर्ष पहले उसे आवास देने से मना कर दिया। तभी से वह अक्सर नशे में धुत होकर प्रधान से विवाद करता आ रहा है। इसी क्रम में उनके पड़ोस में शादी है।

गांव की महिलाओं संग ग्राम प्रधान की पुत्री संध्या भी मंगल गीत गाने गयी थी। बीती रात करीब साढ़े 12 बजे वहां से वह घर पहुंची और घर के सामने शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।

चाकू उसके पेट, हाथ व पैर में लगी है। शोर मचाने पर घर के लोग दौड़े तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना पर पीआरवी टीम पहुंच गई।

आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान ने गांव के सिकंदर, उसके पिता बुधिराम, भाई फूलकुमार व एक के विरुद्ध तहरीर दी है।

आरोपित सिकंदर ने एक माह पहले भी ग्राम प्रधान पर लोहे की राड से हमले का प्रयास किया था, लेकिन प्रधान व ग्रामीणों ने पकड़कर राड छीन लिया। इससे वह सफल नही हो सका। उक्त राड आज भी ग्राम प्रधान के पास है। तत्समय उन्होंने उसके विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र दिया था।
Pages: [1]
View full version: अंबेडकरनगर में ग्राम प्रधान की बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर