LHC0088 Publish time 2026-1-24 16:26:49

बहराइच में महिला को कुत्ते ने नोचकर किया घायल, दो माह में 350 लोगों पर कुत्ते ने किया हमला

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/dogs_jagran-1765412408888-1769253733729_m.webp



जागरण संवाददाता, बहराइच। नानपारा इलाके में शनिवार सुबह बच्चे को नित्यक्रिया करवा रही महिला को कुत्ते ने नोचकर घायल कर दिया। परिवारजन उन्हें सीएचसी ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले से इलाके के लोग दहशत में हैं।

घसियारन टोला निवासी 30 वर्षीय शमा सुबह आठ बजे बच्चे को शौंच करवा रही थी। इसी दौरान एक कुत्ता आ गया। पति राजू ने बताया कि बच्चे को शौंच करवाने के दौरान कुत्ते ने उसे नोच लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। सभी ने डंडे मारकर कुत्ते को भगाया।

इस दौरान कुत्ते ने उसके चेहरा, आंख, हाथ और पैरों को बुरी तरह नोड डाला। परिवारजन ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है। मुहल्ले के लोगों ने कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। सभी का कहना है कि आए दिन हमले हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों को पकड़ने और बंध्याकरण की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

दो माह 350 लोग हुए घायल
जिले में कुत्तों के हमलों में इजाफा हुआ है। इसके परिणाम हैं कि बीते दो माह में विभिन्न इलाकों में 350 लोग कुत्ते के हमले में घायल हुए हैं। इनको एंटी रेबीज लगाया गया है। सभी सीएचसी के साथ ही मेडिकल कालेज में रेबीज वायल उपलब्ध होने का दावा स्वास्थ्य महकमा कर रहा है।
Pages: [1]
View full version: बहराइच में महिला को कुत्ते ने नोचकर किया घायल, दो माह में 350 लोगों पर कुत्ते ने किया हमला