cy520520 Publish time 2026-1-24 17:28:57

Prayagraj Weather Forecast : बदला मौसम, दिन भर छाए रहे बादल, बारिश के साथ ठंड बढ़ने के बन रहे आसार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/Prayagraj-Weather-Update-1769256843356_m.webp

प्रयागराज में घने बादल छाए हैं, ऐसे में बारिश के आसार हैं, किसान चिंतित हैं।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। पिछले कई दिनों तक दोपहर में खिली धूप में ठंड का असर काफी कम हो गया था। हालांकि शनिवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे, जिससे सूर्य की गर्मी काफूर रही। धूप नहीं निकलने से दोपहर में भी ठंड का एहसास हुआ।
हो सकती है बारिश

आसमान पर छाए बादलों को देख बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। ठंडी हवा दोपहर में भी सिहरन उत्पन्न कर रही हैं। जाती हुई ठंड ठिठक गई है। दोपहर में भी आज लोगों के शरीर से गर्म कपड़े नहीं उतरे। वहीं शाम होने के साथ ही ठंड की गिरफ्त बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को बारिश के आसार हैं।
आसमान में बादल देख सहमे किसान

पड़ोसी जनपद कौशांबी में भी आसमान पर बादल छाए हैं। आसमान पर बादलों की आवाजाही से किसान सहम गए हैं। उनका कहना है कि अगर बारिश हुई तो खेतों में बोई गई चना, सरसों आदि रबी की फसलें खराब हो सकती हैं, क्योंकि फसल पकने की ओर अग्रसर हैं।
आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

आज का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बढ़ने से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दो दिन में बारिश की फुहार पड़ने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड दोबारा लौट सकती है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट का सख्त आदेश, कहा-यथासंभव मूल चक में छेड़-छाड़ कर आवंटन न करें

यह भी पढ़ें- PM Awas Yojna Urban 2.0 : प्रयागराज के 7 हजार लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त
Pages: [1]
View full version: Prayagraj Weather Forecast : बदला मौसम, दिन भर छाए रहे बादल, बारिश के साथ ठंड बढ़ने के बन रहे आसार