Chikheang Publish time 2026-1-24 17:57:03

गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों का हुआ रियल टाइम अभ्यास

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/Pared-Nirikshan-DC-SP-1769258531949_m.webp

परेड के निरीक्षण करते रांची के उपायुक्त एवं एसएसपी।



जागरण संवाददाता, रांची। मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों के क्रम में शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

रिहर्सल का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में किया गया। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया।

ताकि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/pared-3-1769258560273.jpg
प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई संयुक्त ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई। ब्रीफिंग के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी, रांची द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जारी संयुक्त आदेश के संबंध में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
उचित समन्वय के साथ कर्तव्य निर्वहन करें

संयुक्त ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया।

कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। झांकियों की निर्धारित समय-सीमा में प्रदर्शन, मेडिकल व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।
सुरक्षा को लेकर दिए विशेष निर्देश



वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पूर्व उचित फ्रीस्किंग सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो।
झांकियों के प्रदर्शन को लेकर दिशा-निर्देश

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/24/template/image/Pared-2-1769258597789.jpg

उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकियों के सुचारू एवं अनुशासित प्रदर्शन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड में भाग लेने वाले प्लाटून

मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में निम्नलिखित प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगेः



[*]1. भारतीय सेना
[*]2. सी.आई.एस.एफ.
[*]3. सी.आर.पी.एफ.
[*]4. आई.टी.बी.पी.
[*]5. झारखंड जगुआर
[*]6. जे.ए.पी.-1
[*]7. जे.ए.पी.-2
[*]8. डी.ए.पी. (पुरुष)
[*]9. डी.ए.पी. (महिला)
[*]10. एस.एस.बी.
[*]11. छत्तीसगढ़ पुलिस
[*]12. जे.ए.पी.-10 (महिला बटालियन)
[*]13. होमगार्ड
[*]14. एन.सी.सी. (गर्ल्स)
[*]15. एन.सी.सी. (ब्वॉयज)

समारोह में निम्नलिखित बैंड पार्टियां भाग लेंगी



[*]1. आर्मी
[*]2. जे.ए.पी.-1
[*]3. होमगार्ड
[*]4. जे.ए.पी.-10 (महिला)
Pages: [1]
View full version: गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों का हुआ रियल टाइम अभ्यास