बंदरों के झुंड देख छत पर खाना खा रहे युवक के फूले हाथ-पांव, जान बचाने के लिए लगा दी छलांग
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/25_08_2022-moneys_23011319_17828357-1761078453641-1767270314665-1769258837148_m.webpजागरण संवाददाता, लखनऊ। शहर में बंदरों के उत्पात से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। ताजा मामला अलीगंज के सेक्टर डी स्थित इंदिरा पार्क के पास से सामने आया जहां छत पर खाना खा रहे युवक पर बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया।
दहशत में युवक छत से कूद गया। घटना में युवक को चोटें आई हैं। आरोप है कि पूर्व में कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने नगर निगम के जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग की है।
इंदिरा पार्क के पास रहने वाले राजू पाल कर्मयोगी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को काम खत्म कर वह घर की छत पर बैठ कर खाना खा रहे थे। अचानक से बंदरों का एक झुंड कहीं से आ गया। वह कुछ समझ पाते इसके पहले ही बंदरों ने उनके ऊपर हमला कर दिया।
दहशत में वह घर की एक मंजिला छत से नीचे कूद गए। उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई। घटना में राजू का पैर फ्रैक्चर हो गया है। राजू के मुताबिक पहले भी इलाके में बंदरों ने कई लोगों पर हमला किया। इसकी शिकायतें भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए बंदरों को पकड़े जाने की मांग की है।
Pages:
[1]