cy520520 Publish time 2026-1-24 18:56:55

बाइक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, 11 मार्च को बेटे की जानी थी बरात

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/download-1769262157911_m.webp



संवाद सूत्र, तालग्राम। गांव तिसौली में बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजन में चीखपुकार मच गई। वहीं मार्च माह में होने वाली बेटे की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।
गांव तिसौली निवासी 55 वर्षीय हेमलता पत्नी उदयवीर राजपूत बुधवार शाम घर के सामने दुकान पर प्रसाद लेने जा रही थीं।

तेराजाकेट की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हेमलता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। निजी वाहन से गुरसहायगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शनिवार दोपहर उपचार के दौरान हेमलता ने दम तोड़ दिया। देर शाम शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो चुका है।

पति खेती करते हैं। स्वजन ने बताया कि हेमलता के पुत्र अश्वनी की 11 मार्च को बरात जानी थी। घर पर शादी की तैयारी जोरदार ढंग से चल रही थी। अचानक मां की मौत से बेटे की शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: बाइक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, 11 मार्च को बेटे की जानी थी बरात