Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा, DGRE चंडीगढ़ ने पांच जिलों के जारी की है चेतावनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/Avalanche-warning-1769268762624_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई), चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए शासन सतर्क हो गया है और संबंधित पांच जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार डीजीआरई ने चमोली जिले में 3000 मीटर और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में 2800 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में रविवार शाम पांच बजे तक हिमस्खन की चेतावनी जारी की है।

बताया गया कि इन क्षेत्रों में बर्फ की स्थिति आंशिक रूप से अस्थिर है और कुछ स्थानों पर हिमस्खलन से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम आकार के हिमस्खलन की आशंका है।

इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऊंचाई वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण रखें।

साथ ही पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं राहत-बचाव दलों को तत्पर रखें।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 92 दिन बाद जोरदार बर्फबारी, आज भी वर्षा-हिमस्खलन का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में Avalanche की आशंका, जिलों के प्रशासन व विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
Pages: [1]
View full version: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा, DGRE चंडीगढ़ ने पांच जिलों के जारी की है चेतावनी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com