cy520520 Publish time 2026-1-24 21:27:17

नेपाल बॉर्डर पर होगी कड़ी सुरक्षा, आवागमन के लिए बनेगा स्थायी लेन

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/C-210-1-GKP1050-436100-1769270983105-1769270994545_m.webp

नेपाल बॉर्डर पर आवागमन के लिए बनेगा स्थायी लेन।



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। नेपाल की ओर से आने वाले वाहन व व्यक्तियों सघन जांच होगी। बड़े और व्यवसायिक वाहनों के लिए अलग लेन बनेगा। जबकि दो पहिया के लिए अलग रास्ता होगा। आने व जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग लेन बनेगा।

प्रयोग के रूप में इसे सबसे पहले शोहरतगढ़ तहसील के खुनुवा बॉर्डर पर लागू किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन, पुलिस, एसएसबी और पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में बैठक भी हो चुकी है।

नेपाल बॉर्डर पर सुश्रखा के कड़े इंतजाम होंगे। नेपाल की ओर से आने वाले वाहन और व्यक्ति की जांच करने में सुरक्षा एजेंसियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में प्रशासन ने निर्णय किया है कि सभी के लिए आने-जाने का अलग-अलग लेन बनाया जाएगा। जिससे जांच करने में सुविधा होगी। प्रशासन व पुलिस ने रूपरेखा तैयार की।

खुनुवा बॉर्डर पर पीडब्लूडी स्वागत द्वार और सड़क चीड़ीकरण का कार्य करा रही है। इसे देखते हुए आवागमन के लिए अलग-अलग लेन बनाने का निर्णय किया गया।

अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड कमल किशोर ने बताया कि खुनुवा बॉर्डर पर सड़क चौड़ीकरण और स्वागत द्वार का निर्माण कार्य हो रहा है। आने-जाने वाले के लिए अलग लेन बनाया जाएगा।


खुनुवा बॉर्डर पर वाहन और व्यक्तियों के आने-जाने के लिए अलग लेन बनेगा। इससे दुर्घटना की भी संभावना कम हो जाएगी और चेकिंग में लगे जवानों को सुविधा होगी। चेकिंग कार्य भी आसानी से संपादित होगा। इस संबंध में स्थानीय व्यपारी और ग्रामीणों से वार्ता की गई है। -मयंक द्विवेदी, सीओ, शोहरतगढ़।
Pages: [1]
View full version: नेपाल बॉर्डर पर होगी कड़ी सुरक्षा, आवागमन के लिए बनेगा स्थायी लेन