LHC0088 Publish time 2026-1-24 22:57:39

कोल्हान विश्वविद्यालय में बड़ा फेरबदल, डॉ. राजीव बने वर्कर्स कॉलेज के नए प्राचार्य, कई टीचरों का भी ट्रांसफर

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/Kolhan-University-1769276777862_m.webp

डॉ. राजीव और डॉ. एसपी महालिक। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विभिन्न कॉलेजों में पदस्थापित प्राचार्यों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के कयास पहले से ही लगाए जा रहे हैं।

सीनेट चुनाव पूरी तरह शनिवार को समाप्त होने के बाद स्थानांतरण एवं पदस्थापन की अधिसूचना शनिवार देर रात जारी कर दी गई।

जारी अधिसूचना के अनुसार घाटशिला कॉलेज के डॉ. संजय कुमार सिंह को जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी महालिक को बहरागोडा कॉलेज का प्राचार्य, बहरागोडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा को पीजी विभाग ओडिया, जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के फिजिक्स डॉ. राजीव कुमार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया।

वहीं, डिग्री कॉलेज मंझगांव के प्रिंसिपल डॉ. मानदेव प्रसाद को एबीएम कॉलेज में शिक्षक, डिग्री कॉलेज मंझगांव के शिक्षक धनंजय कुमार सोनि को मंझगांव का प्रिंसिपल, पीजी विभाग इंग्लिश चाईबासा की शिक्षिका डॉ. अनिता चौधरी को ग्रेजुएट कॉलेज, केएसएम कॉलेज सरायकेला के डॉ. रश्मि कुमार को एबीएम कॉलेज, एसबी कॉलेज चांडिल के डॉ. आआर राकेश को को-ऑपरेटिव कॉलेज, महिला कॉलेज चाईबासा के शिक्षक डॉ. राजेश कुमार मंडल को एसबी कॉलेज चांडिल में शिक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा ग्रेजुएट की डॉ. अर्चना सिन्हा, टाटा कॉलेज चाईबासा की अमिता बिरुआ, को-ऑपरेटिव कॉलेज के डॉ. आरएसपी सिंह के विभिन्न कॉलेज के अतिरिक्त काय से मुक्त कर दिया गया है।

पीजी विभाग संस्कृत चाईबासा के डॉ. निबारन महाता को महिला कॉलेज चाईबासा, जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज डॉ. स्वाति सोरेन को केएस कॉलेज सरायकेला, को-आपरेटिव कॉलेज के डॉ. अमर कुमार को केएस कॉलेज सरायकेला, ग्रेजुएट कॉलेज की डॉ. अनामिका कुमार को केएस कॉलेज में जाकर सप्ताह में एक दिन पढ़ाना होगा।
Pages: [1]
View full version: कोल्हान विश्वविद्यालय में बड़ा फेरबदल, डॉ. राजीव बने वर्कर्स कॉलेज के नए प्राचार्य, कई टीचरों का भी ट्रांसफर