Chikheang Publish time 2026-1-24 23:26:41

पटना यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन के प्रोजेक्ट साइट पर महिला से दुष्कर्म, मुंशी गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/rape-case-1769278103890_m.webp

पटना में महिला से दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, पटना। पटना यूनिवर्सिटी के भवन निर्माण कार्य में जुटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट साइट पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

वह उसी प्रोजेक्ट में मुंशी के रूप में कार्यरत है। पीड़िता भी प्रोजेक्ट कार्यालय के किचन में खाना बनाने का काम करती थी। आरोपित की पहचान अमरनाथ के रूप में हुई, जो पूर्वी चंपारण के छतौनी का निवासी है।

सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि ने मामला संज्ञान में आने के तीन से चार घंटे के भीतर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल की टीम को भी मौके पर भेजा गया था।

पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक निजी कंपनी भवन निर्माण करा रहा है। पीड़िता कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट कार्यालय के किचन में खाना बनाने का काम करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपित मुंशी ने महिला से छेड़खानी की थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की।

पति ने जब इसका विरोध जताया तो आरोपित मुंशी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दूसरे दिन शुक्रवार को काम पर लौटी महिला को मुंशी ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी वहां के एक मजदूर को हुई। जब उसने पूछा तब पीड़िता ने आपबीती बताई।

पीड़िता थाने पर पहुंची और लिखित आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
Pages: [1]
View full version: पटना यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन के प्रोजेक्ट साइट पर महिला से दुष्कर्म, मुंशी गिरफ्तार