LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

दक्षिणी दिल्ली में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ आज, CM रेखा गुप्ता करेंगी शिलान्यास

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Rekha-(21)-1769286745727_m.webp

दक्षिणी दिल्ली में 300 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास कार्यों का शुभारंभ।



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के तीन विधानसभा क्षेत्रों-बदरपुर, संगम विहार और देवली में 300 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। दक्षिणी दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि बदरपुर में 85 करोड़ रुपए, संगम विहार में 115 करोड़ रुपए और देवली में 104 करोड़ रुपए के कार्यों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

इन विकास कार्यों में सड़क, नालियां, बारात घर, डिस्पेंसरी, स्कूलों का पुनर्निर्माण और पार्कों के विकास सहित शौचालय एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे ताकि इन क्षेत्रों की जनता के जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन इलाकों के साथ-साथ दिल्ली के सभी क्षेत्रों में जनता को सुख-सुविधाएं देने के लिए पर्याप्त फंड दिया है।

हाल ही में जब सातों सांसदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, तब भी उन्होंने आश्वासन दिया था कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इन क्षेत्रों में विकास के लिए जिन विभागों ने फंड मंजूर किए हैं, उनमें मुख्यमंत्री विकास निधि, ग्रामीण विकास बोर्ड, शहरी विकास विभाग, ग्रामोदय योजना और ड्यूसिब शामिल हैं। इसके अलावा सांसद निधि से भी विकास योजनाओं के लिए फंड जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- तय समय पर खत्म होंगे दिल्ली के तीनों लैंडफिल साइट के कूड़े? निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने दिए सख्त निर्देश
Pages: [1]
View full version: दक्षिणी दिल्ली में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ आज, CM रेखा गुप्ता करेंगी शिलान्यास

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com