cy520520 Publish time 2026-1-25 01:56:52

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मां वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा, देश की समृद्धि की कामना की

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/chirag-paswan-1769287153550_m.webp



जागरण संवाददाता, कटड़ा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मां वैष्णो देवी के पावन दरबार में हाजिरी लगाई।

त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता रानी के भवन पहुंचकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की।

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार दोपहर करीब एक बजे कटड़ा पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वह परिवार सहित मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए।

भवन पहुंचकर उन्होंने माता रानी के चरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेका और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। दर्शन उपरांत चिराग पासवान शाम को आधार शिविर कटड़ा लौटे और वहां से जम्मू के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

केन्द्रीय मंत्री के दौरे को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच उनकी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दर्शन के बाद चिराग पासवान ने श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।
Pages: [1]
View full version: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मां वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा, देश की समृद्धि की कामना की