LHC0088 Publish time 2026-1-25 02:25:51

गाजियाबाद में 84 दिन के मुकाबले सबसे कम रहा AQI, अगले कुछ दिनों तक और सुधार की उम्मीद

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Weather-(10)-1769289417953_m.webp

गाजियाबाद में बीते 84 दिन के मुकाबले एक्यूआइ सबसे कम रहा।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शहर के लोगों को बीते 84 दिन के मुकाबले एक्यूआइ सबसे कम रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को एक्यूआई 203 दर्ज किया गया। इससे पहले 31 अक्टूबर को एक्यूआई 177 दर्ज किया गया था। संजय नगर को सबसे अधिक राहत रही। यहां का एक्यूआई 138 मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

शुक्रवार को एक्यूआइ 278 दर्ज किया गया था। वर्षा के बाद से एक्यूआई में लगातार गिरावट आ रही है। अगले एक-दो दिन लोगों को और राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार दोपहर 5:00 बजे एक्यूआई में और गिरावट आई। एक्यूआई 196 दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि वर्षा से धूल के कण धुल जाते हैं। इससे प्रदूषण में गिरावट आ जाती है। अभी कुछ दिन प्रदूषण से राहत बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदूषण रोकथाम के लिए अपने स्तर से भी कार्य किया जा रहा है। पांच टीमों को अधिक प्रदूषित वाले इलाकों में लगाया गया है।
संजय नगर के लोगों को सबसे अधिक राहत

जिले में इंदिरापुरम, वसुंधरा, लोनी व संजय नगर में प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इनमें से संजय नगर के लोगों को सबसे अधिक राहत रही। यहां का एक्यूआइ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके अलावा बाकी इलाकों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की सोसायटी में बड़ा हादसा, पुताई कर रहे पेंटर ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाई; मौत
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में 84 दिन के मुकाबले सबसे कम रहा AQI, अगले कुछ दिनों तक और सुधार की उम्मीद