LHC0088 Publish time 2026-1-25 07:26:55

शेराफी और हेता का संजोया ख्वाब हुआ पूरा, ब्राजील के कपल ने ताजमहल देखकर मनाई शादी की 50वीं सालगिरह

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/barajeel-couple-taj-1769306844575_m.webp

ब्राजील के दंपती ताजमहल में।



जागरण संवाददाता, आगरा। दुनिया में ताजमहल को मोहब्बत की अनमोल निशानी के रूप में जाना जाता है। ब्राजील के अधिवक्ता दंपती ने वर्षों पूर्व शादी की 50वीं सालगिरह ताजमहल में मनाने की ख्वाहिश संजोई थी। उनका सपना शनिवार को ताजमहल देखने के साथ पूरा हुआ। ताजमहल की सुंदरता पर मुग्ध दंपती काफी खुश नजर आए।
ब्राजील के अधिवक्ता दंपती ने वर्षों पूर्व संजोया था ख्वाब

ब्राजील के 78 वर्षीय शेराफी और 72 वर्षीय हेता शुक्रवार रात दिल्ली से आगरा पहुंचे थे। हेता बैंकर और अधिवक्ता हैं, जबकि शेराफी अधिवक्ता हैं। दोनों शनिवार को ताजमहल देखने पहुंचे। हेता ने इस अवसर को खास बनाने के लिए ब्राउन कलर की साड़ी पहनी थी।

गाइड जिशान आमिर ने उन्हें विजिट कराई और ताजमहल के इतिहास, पच्चीकारी व वास्तुकला से संबंधित जानकारी दी। हेता ने बताया कि उनकी शादी 24 जनवरी, 1976 को हुई थी। दोनों ने तय किया था कि वह अपनी शादी की 50वीं सालगिरह ताजमहल देखकर मनाएंगे। आज वह बहुत खुश हैं।
28 हजार से अधिक पर्यटक आए

ताजमहल देखने शनिवार को 28 हजार 412 पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। टिकट लेकर ताजमहल पहुंचे पर्यटकों में 25 हजार 513 भारतीय और 2899 विदेशी शामिल थे। इसमें 15 वर्ष तक के बच्चों को जोड़ लें तो दिनभर में 40 हजार से अधिक पर्यटक आए।
Pages: [1]
View full version: शेराफी और हेता का संजोया ख्वाब हुआ पूरा, ब्राजील के कपल ने ताजमहल देखकर मनाई शादी की 50वीं सालगिरह