LHC0088 Publish time 2026-1-25 07:57:36

गाजियाबाद में 100 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त, 16 ट्रक भूसा जब्त कर गोशाला भेजा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Ghaziabad-Khabar---2026-01-25T081014.498-1769308962147_m.webp

ताज हाईवे पर नगर निगम की भूमि से भूसा हटाता नगर निगम की जेसीबी मशीन। सौ. नगर निगम



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मिर्जापुर में नगर निगम की 100 करोड़ की भूमि को बिलाल अहमद के कब्जे से महापौर ने शनिवार को कब्जामुक्त कराया। इस भूमि पर कब्जा कर वह भूसा बेच रहा था। नगर निगम ने 16 ट्रक भूसा जब्त कर गोशाला भिजवा दिया। अब इस भूसे को गोशाला में गोवंशी खाएंगे।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले वह तिगरी गोल चक्कर के पास निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद लौट रही थीं। इस दौरान उनकी नजर रास्ते में एनएच नौ के पास मिर्जापुर में भूमि पर पड़ी। इस भूमि पर भूसा बेचा जा रहा था। संपत्ति विभाग इस भूमि के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि यह नगर निगम की भूमि है।

इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये हैं। इस पर बिलाल अहमद नाम का व्यक्ति भूसा बेच रहा था। यहां उसका भूसे का बड़ा कारोबार था। प्रतिदिन वह हजारों रुपये कमा रहा था। लोग डेरी में भैंसों के लिए यहां से भूसा लेकर जाते थे। महापौर ने बिलाल को भूमि खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया था लेकिन उसने 15 दिन बाद भी कब्जा नहीं हटाया।

शनिवार को महापौर नगर निगम की टीम के साथ वहां पहुंची। निगम की टीम ने मौके से 16 ट्रक भूसा जब्त कर गोशाला भिजवा दिया। गोशाला में गोवंशी इस भूसे को खाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं महापौर ने अधिकारियों को भी नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों पर नजर रखने का आदेश दिया है।
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में 100 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त, 16 ट्रक भूसा जब्त कर गोशाला भेजा