अमेरिका में भयानक बर्फीले तूफान से बिजली गुल, कई राज्यों में इमरजेंसी, 13 हजार से ज्यादा फ्लाइट रद
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Winter-storm-in-US-flight-delay-(2)-1769308856427_m.webpअमेरिका में भयानक बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त (फोटो-रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका को शनिवार, 24 जनवरी को बर्फीले तूफान ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते यूनाइटेड स्टेट्स में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है। इस बर्फीले तूफान ने अमेरिका की बिजली भी गुल कर दी है। इस तूफान का असर यूएस की 40 फीसदी आबादी पर पड़ा है।
अमेरिकी मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक दक्षिणी रॉकी पर्वत से न्यू इंग्लैंड तक व्यापक भारी बर्फबारी, ओले और जमा देने वाली बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इस तूफना के चलते लोगों को कई दिनों तक कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/25/template/image/Winter-storm-in-US-flight-delay-1769308874665.jpg
अमेरिका में बर्फीला तूफान
नेशनल वेदर सर्विस की मौसम विज्ञानी एलिसन सैंटोरली ने कहा, \“बर्फ बहुत ज्यादा है, जो कि धीरे-धीरे पिघलेगी और जल्द ही खत्म नहीं होगी और इतनी ज्यादा बर्फ से किसी भी रिकवरी की कोशिश में रुकावट आएगी।\“
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार तक कम से कम एक दर्जन राज्यों के लिए इमरजेंसी घोषणाओं को मंजूरी दे दी थी और उम्मीद है कि इस मामले में और भी घोषणाएं होंगी।
होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कई राज्यों में सामान, स्टाफ और सर्च एंड रेस्क्यू टीमों को पहले से तैनात कर दिया है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/25/template/image/Winter-storm-in-US-flight-delay-(3)-1769308889671.jpg
US में बिजली गुल
मौसम विभाग का कहना है कि इस तूफान से नुकसान खासकर बर्फ से प्रभावित इलाकों में किसी हरिकेन जितना हो सकता है। अमेरिका में इस बर्फीले तूफान ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।
शनिवार को इस तूफान के चलते लगभग 120,000 बिजली कटौती होने की जानकारी सामने आई, जिसमें टेक्सास और लुइसियाना में लगभग 50,000-50,000 कटौती शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- ड्रग ले जा रही नौका पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, हमले में मारे गए 2 लोग
यह भी पढ़ें- 15 राज्यों में इमरजेंसी, 1800 से अधिक उड़ानें कैंसिल... अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर
Pages:
[1]