Jharkhand Weather Update: अगले 5 दिनों तक ठंड से मिलेगी राहत, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Weather-Update-1769311986615_m.webp- सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया
- राजधानी रांची का अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
जागरण संवाददाता, रांची-कांके : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान ठंड से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 24 से 29 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में कंपकंपाती ठंड से आमजनों को राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया तापमान में यह उतार-चढ़ाव सेहत के लिए खतरनाक है, विशेषकर बच्चे और बुजुर्गों के लिए यह मौसम में उतार चढ़ाव विषम साबित हो सकता है। शहरी क्षेत्र में खिली धूप ने आमजनों को राहत दी है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। बताया कि राज्य में अगले दो दिनों 25 और 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 27, 28 और 29 जनवरी तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस कारण राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर कम होगा और लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान :
25 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
26 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
27 जनवरी : अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
28 जनवरी : अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
Pages:
[1]