deltin33 Publish time 2026-1-25 09:56:43

Republic Day 2026: तिरंगा फहराने और उतराने के क्या हैं नियम, चेक करें डिटेल, नहीं होगा ध्वज का अपमान

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Republic-Day-2026-1769315671875_m.webp

77 republic day 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर देश के स्कूल, कॉलेजों में तैयारियां हो रही हैं। इस दिन पर स्कूल-कॉलेज के साथ ही विभिन्न सरकारी भवनों, सोसाइटी में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, गीत-संगीत, भाषण प्रतियोगिता, कविता मंचन का आयोजन किया जाता है। हर जगह कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया जाता है। ऐसे में सभी के लिए झंडा फहराने और उतारने के नियम जानने बेहद जरूरी हैं ताकी तिरंगे का अपमान न हो।
ध्वजरोहण के नियम

ध्वज को उतारने के नियम

[*]सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज को क्षैतिज रूप से रखें।
[*]केसरिया और हरे रंग की पट्टियों को बीच की सफेद पट्टियों के नीचे मोड़ें।


https://www.jagranimages.com/images/newimg/04082025/Independence%20Day(4).jpg

[*]सफेद पट्टी को इस प्रकार से मोड़ें कि केसरिया और हरे रंग की पट्टियों के साथ केवल अशोक चक्र दिखाई दे।
[*]मोड़े हुए झंडे को हथेलियों या हाथों पर रखें और उसे सुरक्षित स्थान पर रख दें।


https://www.jagranimages.com/images/newimg/04082025/Independence%20Day%2079th.jpg
भारतीय ध्वज संहिता

भारतीय ध्वज संहिता को 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया। था। इसके अंतर्गत विभिन्न ऐसे नियमों को लागू किया गया जिससे किसी भी प्रकार से तिरंगे झंडे का अपमान न हो। इस नियम के अनुसार जिस भी झंडे का उपयोग ध्वजारोहण के लिए किया जा रहा है वो आयताकार होना चाहिए और उसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 होगा। झंडे पर किसी भी प्रकार से कुछ भी लिखा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर झंडा किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त है और कटा-फटा है तो उसको उपयोग में नहीं लाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 77th Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय गीत सहित प्रसिद्ध कविताएं यहां करें प्राप्त
Pages: [1]
View full version: Republic Day 2026: तिरंगा फहराने और उतराने के क्या हैं नियम, चेक करें डिटेल, नहीं होगा ध्वज का अपमान