उत्तराखंड में दिव्यांग युवक की हत्या, सिर और शरीर का किया बुरा हाल; शव की हालत देखकर खौफजदा लोग
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Untitled-3-1769320047198_m.gifशव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश फैल गया। File Photo
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सोमेश्वर तहसील के रस्यारागांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की महिलाएं धास (घास) काटने जा रही थीं। इसी दौरान दीपक पाण्डेय के आंगन के पास बने सीमेंट के कूड़ेदान के समीप गांव के विकलांग युवक कुन्दन राम (43) पुत्र नरराम का शव गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश फैल गया।
मृतक के भाई संतोष राम और हरीश राम ने बताया कि कुन्दन 18 जनवरी से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार को अचानक शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार कुन्दन के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, वहीं हाथ की दोनों अंगुलियों सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला उपचिकित्सालय परिसर में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अल्मोड़ा मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक कुन्दन राम पूर्व में बिजली करंट की चपेट में आने से एक हाथ गंवा चुका था। इसके बावजूद वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बेटियां और एक बेटा हैं, जो सभी नाबालिग हैं।
गांव में शव मिलने की घटना से सनसनी फैल गई है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पहले पत्नी को जान से मारा, फिर खुद थाने पहुंचा पति; बोला- \“फोन पर रहती थी\“
Pages:
[1]