LHC0088 Publish time 2026-1-25 11:56:49

प्रेम संबंध में हुई युवती की हत्या, यमुना पुल पर बोरे में बंद मिली लाश की शिनाख्त; जल्द खुलेगा हत्याकांड

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/murde-agra-girl-1769322850150_m.webp

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, आगरा। हत्या के बाद यमुना पुल पर फेंके गए युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। वह ट्रांस यमुना क्षेत्र की रहते वाली थी। प्रेम संबंध में उसकी हत्या की गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। युवती पिछले एक सप्ताह से लापता थी। गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस और स्वजन उसकी तलाश में जुटे थे।
चेहरे, गर्दन पर और शरीर पर थे चोट के निशान

यमुना के जवाहर पुल पर शुक्रवार रात करीब एक बजे बोरे में 28 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसके चेहरे, गर्दन के साथ शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर पर सिर्फ गहरे ब्राउन रंग की सलवार थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने आसपास के थाने से गुमशुदा हुईं युवतियों के बारे में पड़ताल की तो युवती के शव की शिनाख्त हो गई। युवती ट्रांस यमुना क्षेत्र की रहने वाली है।
हत्यारे शव को ठिकाने लगाने आए थे यमुना पुल पर

जानकारी के अनुसार त्रिकोणीय प्रेम संबंधों में युवती की हत्या की गई है। हत्यारे शव को ठिकाने लगाने के लिए यमुना में डालने आए थे। पुल पर लोगों की चहलकदमी होने के कारण वह शव को पुल पर ही फेंककर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध युवक नजर आए थे। पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- शरीर पर सिर्फ ब्राउन कलर की सलवार... किसकी है बोरे में बंद लाश? पहचान करने में लगी आगरा पुलिस
Pages: [1]
View full version: प्रेम संबंध में हुई युवती की हत्या, यमुना पुल पर बोरे में बंद मिली लाश की शिनाख्त; जल्द खुलेगा हत्याकांड