deltin33 Publish time 2026-1-25 11:57:01

CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, पेंशनरों व कर्मचारियों को 31 जनवरी से पहले मिलेगा एरियर और ग्रेच्युटी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/CM-Sukhu-announcement-Today-1769323491283_m.webp

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण



जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर किसान व बागवान आयोग गठन करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने 70 वर्ष से ऊपर पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को 31 जनवरी से पहले एरियर देने की घोषणा की है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एरियर और ग्रेच्युटी 31 जनवरी से पहले देने की बात कही है।

उन्होंने जिला कांगड़ा परागपुर में उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) कार्यालय खोलने की घोषणा के साथ-साथ नलसुहा में पीएचसी खोलने की भी घोषणा की है। परागपुर में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने ये घोषणाएं की।

यह भी पढ़ें: HRTC को तय समय पर नहीं मिल पाई 297 ई-बसें, पुरानी 400 गाड़ियां हटाने से बढ़ी मुश्किल; कितना करना होगा इंतजार?
Pages: [1]
View full version: CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, पेंशनरों व कर्मचारियों को 31 जनवरी से पहले मिलेगा एरियर और ग्रेच्युटी