deltin33 Publish time 2026-1-25 14:57:22

जम्मू में वाहन बिक्री में धोखाधड़ी, फर्जी एनओसी थमाकर 10 लाख की ठगी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/fraud-1769334333178_m.webp

जम्मू में वाहन बिक्री धोखाधड़ी, फर्जी एनओसी से 10 लाख की ठगी।



जागरण संवाददाता, जम्मू। वाहन खरीद–फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जानीपुर पुलिस थाने में फर्जी बैंक एनओसी देकर वाहन बेचने और रकम हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता भगत राम मल्होत्रा जानीपुर, जम्मू के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति से एक वाहन 10 लाख रुपये में खरीदा। इसमें 8.50 लाख रुपये नकद, एक लाख रुपये चेक के माध्यम से और 50 हजार रुपये नकद दिए गए।

आरोप है कि वाहन बेचने के बाद आरोपित ने वाहन ट्रांसफर के लिए आवश्यक नौ आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दिया। इसके बजाय उसने शिकायतकर्ता को बैंक की एक फर्जी एनओसी थमा दी। बाद में जब दस्तावेजों की जांच की गई तो फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपित की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार लाया जाएगा। इस बात का भी पता लगाया है कि आरोपित ने इससे पूर्व किसी अन्य व्यक्ति को वाहन बेचने के नाम पर चूना तो नहीं लगाया है।
Pages: [1]
View full version: जम्मू में वाहन बिक्री में धोखाधड़ी, फर्जी एनओसी थमाकर 10 लाख की ठगी