cy520520 Publish time 2026-1-25 15:26:48

यमुनानगर लव जिहाद मामले में नया खुलासा, धर्म परिवर्तन करने पर हिंदू महिला को किया था सम्मानित

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/love-jihad-1769335650705_m.webp

लव जिहाद की शिकार महिला को धर्म परिवर्तन करने पर कराया था सम्मानित।



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। लव जिहाद की शिकार हुई महिला रेखा उर्फ रूबीना की हालत में सुधार है। उसका पति फुरकान फरार है। रेखा का आरोप है कि पति फुरकान कई अन्य युवतियों के साथ संपर्क में है। वह उनसे भी इसी तरह से शादी के वादे कर रहा है।

आरोपित उसे भी अपने साथ एक कार्यक्रम में लेकर गया था। जहां उसे धर्म परिवर्तन करने पर सम्मानित भी किया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में तफ्तीश की जा रही है।

रुबीना उर्फ रेखा ने तीन दिन पहले थर्मामीटर तोड़कर पारा निगल लिया था। पति फुरकान व उसके स्वजन की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

रेखा का कहना है कि उसे पहले पति से तलाक के बाद लगभग चार लाख रुपये मिले। यह रुपये भी फुरकान ने हड़प लिए। इन रुपयों से ही उसने साढौरा में टाइल फैक्ट्री लगाई। इसके अलावा रिश्तेदारों के माध्यम से भी उसे रुपये दिलवाए। विदेश में रहने वाले एक रिश्तेदार से भी उसने दो लाख रुपये लिए। अब वह रुपये भी वापस नहीं कर रहा है। रिश्तेदार उस पर दबाव बना रहे हैं।
देवबंद में कराया धर्म परिवर्तन

रेखा का कहना है कि वर्ष 2020 में फुरकान उसके संपर्क में आया था। आरोपित ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। उस समय आरोपित ने अपना नाम अजय बताया था। शादी के बाद पता लगा कि वह मुस्लिम है। आरोपित पहले से शादीशुदा था। यह बात भी उसने छिपाई।

इस दौरान आरोपित अपने साथ उत्तर प्रदेश के देवबंद में लेकर गया। वहां पर धर्म परिवर्तन कराया और बुरका पहनाया। शुरूआत में सब ठीक रहा। बाद में आरोपित ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। देवी देवताओं की प्रतिमाओं व फोटो को भी फाड़ दिया और नाली में बह दिया।

जब उसका विरोध किया तो वह मारपीट करता। ससुराल में लेकर जाने का दबाव बनाया तो वह फरार हो गया। उसके घर पर गई तो वहां पर मारपीट की गई। जिसके चलते उसने पारा निगलकर जान देने का प्रयास किया।
Pages: [1]
View full version: यमुनानगर लव जिहाद मामले में नया खुलासा, धर्म परिवर्तन करने पर हिंदू महिला को किया था सम्मानित