LHC0088 Publish time 2026-1-25 15:56:27

गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस को सम्मान, राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पुलिस पदक

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/ips-(5)-1769337367195_m.webp

गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस को सम्मान। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा तथा 12 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा। हरियाणा सरकार की जेल सेवाओं में सुधार के लिए जेल अधीक्षक सेवा सिंह और उप सहायक अधीक्षक पूनम को पुरस्कृत किया जा रहा है।

पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढे़गा।

हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक समरदीप सिंह, स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय मोगीनंद पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त गुरूग्राम सुखबीर सिंह, निरीक्षक कंवर पाल हिसार, निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस अकादमी मधुबन करनाल शामिल हैं।

उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह स्पेशल टास्क फोर्स गुरुग्राम, उप निरीक्षक योगेश कुमार फरीदाबाद, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप चौहान सुरक्षा शाखा कार्यालय, निरीक्षक गूगन राम भारतीय रिजर्व बिटालियन (आइआरबी) मानेसर, निरीक्षक राजीव आरटीसी भोंडसी( गुरूग्राम), महिला उपनिरीक्षक रेखा कैथल व सहायक उपरनिरीक्षक गौरव शर्मा गुप्तचर कार्यालय चंडीगढ़ (पंचकूला) हरियाणा शामिल हैं।
Pages: [1]
View full version: गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस को सम्मान, राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पुलिस पदक