deltin33 Publish time 2026-1-25 18:27:35

Padma Awards 2026: बिहार के तीन हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड, विश्वबंधु, गोपाल जी त्रिवेदी और भारत सिंह भारती को सम्मान

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/padma-samman-2026-1769347075123_m.webp

बिहार के तीन हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड



डिजिटल डेस्क, पटना। 77 वें गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति ने दो युगल पुरस्कारों (युगल पुरस्कार को एक ही माना जाता है) सहित 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इस सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। बिहार से भी तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कियागया है।

बिहार से आने वाले भारत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। वहीं विश्वबंधु को मरणोपरांत यह सम्मान दिया दिया गया है। विश्वबंधु को भी यह सम्मान कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

इसके अलावा बिहार से आने वाले गोपाल जी त्रिवेदी को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड दिया गया है।
Pages: [1]
View full version: Padma Awards 2026: बिहार के तीन हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड, विश्वबंधु, गोपाल जी त्रिवेदी और भारत सिंह भारती को सम्मान