Chikheang Publish time 2026-1-25 19:56:34

रोहतास में डबल मर्डर; जमीन विवाद में पूर्व पंचायत समिति सदस्य समेत दो की गोली मारकर हत्या

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Murder-1769351161603_m.webp

हत्‍या के बाद शवों की छानबीन करती पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरीया गांव में दो युवकों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान अमझोर थाना क्षेत्र के उचैला गांव निवासी जलेश्वर सिंह के पुत्र रूपेश कुमार उर्फ मंटू (35 वर्ष) और तिलौथू गांव निवासी विनय कुमार प्रजापति के रूप में की है।

व‍िनय प्रजापत‍ि पूर्व में पंचायत समिति सदस्‍य रह चुके हैं। वर्तमान में दवा की दुकान चलाते हैं। दोनों मिलकर प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते थे।

स्वजनों का आरोप है कि जमीन विवाद में गांव के ही एक दबंग ने दोनों को घर बुलाया। दोनों के स्कॉर्पियो से पहुंचने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक रूपेश के भाई चिंटू कुमार ने पप्पू सिंह नामक व्‍यक्‍त‍ि पर हत्‍या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जांच के लिए संबंधित थाना को भेजा गया है।
Pages: [1]
View full version: रोहतास में डबल मर्डर; जमीन विवाद में पूर्व पंचायत समिति सदस्य समेत दो की गोली मारकर हत्या