cy520520 Publish time 2026-1-25 20:26:47

पूर्वी चंपारण में पोस्टेड बिहार पुलिस के जमादार निक्कू को सराहनीय सेवा पदक, परिवार में खुशी का माहौल

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Nikku-Kumar-Singh-1769354045977_m.webp

निक्कू कुमार सिंह। (सौजन्य-पुलिस)



संवाद सहयोगी, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण पुलिस की टीम के जमादार निक्कू कुमार सिंह को सराहनीय सेवा पदक मिलने की सूचना से उनके स्वजन व बिहार पुलिस का परिवार गर्वित है। खुशी का माहौल है।

सभी एक दूसरे को अपने साथी की सफलता के लिए बधाई दे रहे हैं। मोतिहारी पुलिस की तकनीकी शाखा में पदस्थापित निक्कू भोजपुर जिले के संदेश थानाक्षेत्र के अखगांव के निवासी हैं। वो पिछले एक साल से मोतिहारी जिला बल में पदस्थापित हैं।

उनकी नियुक्ति 2006 में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुई थी। वो पिता स्वर्गीय रविंद्र कुमार सिंह के निधन के बाद अनुकंपा पर नियुक्त हुए थे। पुलिस में आने के बाद उन्होंने पटना, सिवान व नालंदा समेत अन्य जिलों में रहते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किए।

हथियार मादक पदार्थ तथा लूट कांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य किए। बीच में उन्हें प्रोन्नति मिली। वर्तमान में वो सहायक अवर निरीक्षक के पद पर काम कर रहे। उनके सद्कर्मों के कारण उन्हें सराहनीय सेवा पदक देने के लिए जिला मुख्यालय से प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर गहन विचार के बाद उनके नाम की घोषणा की गई है।

निक्कू का परिवार पटना में रहता है। परिवार मां व पत्नी रानी देवी के अलावे दो पुत्री और एक पुत्र हैं। तीनों बच्चे पटना में रहकर पढ़ाई करते हैं। पदक की घोषणा पर कहते हैं विभाग के वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन व माता-पिता से मिले संस्कारों के आधार पर काम करता हूं।

सेवा में ईमानदारी व लगन से काम करना ही लक्ष्य है। यह पदक समस्त पुलिस परिवार से मिले मार्गदर्शन व स्नेह का प्रतिफल है।
Pages: [1]
View full version: पूर्वी चंपारण में पोस्टेड बिहार पुलिस के जमादार निक्कू को सराहनीय सेवा पदक, परिवार में खुशी का माहौल