cy520520 Publish time 2026-1-25 22:27:33

झारखंड में प्रिसिंपल को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना पर टीचरों में आक्रोश, मंत्री से की मुलाकात

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/jamshedpur-crime-news-(17)-1769360605479_m.webp

पुलिस की गिरफ्त में पीटने वाले आरोपी। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सरस्वती पूजा के दिन उच्च विद्यालय सियालबिंदा के प्रधानाध्यापक लखींद्र हांसदा को कुछ ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाने और विद्यालय परिसर में ही पेड़ से बांध कर रखने की घटना को लेकर शिक्षकों में रोष है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चंद्र दत्ता, माणिक सिंह आदि ने पीड़ित शिक्षक और उनके परिवार से मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद संघ के प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर ने एक कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पूरी घटना से अवगत कराते हुए शिक्षकों की व्यथा से अवगत कराया। संघ ने मांग की कि विद्यालयों में अनधिकृत किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

मंत्री ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की पहल की बात कही। इस मौके पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव रवींद्र सिंह, प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष बासुदेव सिंह चौधरी, महासचिव एम अली आदि भी उपस्थित थे।

इस बीच यह निर्णय लिया गया कि सभी संघों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में शिक्षा सचिव से मिलकर घटना की जानकारी देगा और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा।
क्या है मामला

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई थी। सियालबिंदा गांव स्थित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखविंदर बेसरा को नीम के पेड़ से बांधकर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया था।

इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, प्रधानाध्यापक पेड़ में बांधकर पीटा
Pages: [1]
View full version: झारखंड में प्रिसिंपल को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना पर टीचरों में आक्रोश, मंत्री से की मुलाकात