deltin33 Publish time 2026-1-25 22:27:43

डिजिटल भुगतान से मिला सुराग, आंध्र प्रदेश में छिनतई के आरोपित भागलपुर से दबोचे गए

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/arrest-news-(2)-1769361134789_m.webp

भागलपुर से पकड़े गए तीन आरोपित। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्टेशन के पास यात्रियों से जेवरात छिनतई के मामले में आंध्र प्रदेश की रेल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों लैलख निवासी लक्ष्मण मंडल, अंकित कुमार व चंदन कुमार शामिल हैं। चंदन को पुलिस ने छिनतई का जेवरात खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 10 लाख कीमत के जेवरात बदमाशों ने चंदन के पास 3.5 लाख रुपये में बेचा था।

जीआरपी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद के मुताबिक काकीनाड़ा-तिरुपति एक्सप्रेस में दो यात्रियों से छीने गए जेवरात की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

तीनों आरोपितों को विजयवाड़ा रेल थाना की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया ये गिरोह देश के विभिन्न हिस्सों में छिनतई, चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। पूछताछ जारी है।

विजयवाड़ा जीआरपी इंस्पेक्टर जेबी रमणा ने बताया कि बदमाशों ने 17 जनवरी को घटना को अंजाम दिया था और दो दिन बाद 19 तारीख को घटना की पीड़ितों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में दो संदिग्ध का चेहरा कैद था।

दोनों ने स्टेशन के बाहर एक दुकान में सामान भी खरीदा था। भुगतान ऑनलाइन किया था। शक पर दोनों का सीडीआर निकलवाया गया। जिससे पहचान और घर का लोकेशन का पता चला। इसके आधार पर आंध्र प्रदेश से पुलिस भागलपुर पहुंची और स्थानीय रेल पुलिस के सहयोग से लैलख में छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाशों की निशानदेही पर तीसरे को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास उनलोगों ने छीने गए जेवर बेचे थे।
Pages: [1]
View full version: डिजिटल भुगतान से मिला सुराग, आंध्र प्रदेश में छिनतई के आरोपित भागलपुर से दबोचे गए