Chikheang Publish time 2026-1-25 23:27:10

गाजियाबाद में बारिश और तेज हवा ने घटाया प्रदूषण, लोगों को मिली बड़ी राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Pollution-(75)-1769363646419_m.webp

गाजियाबाद के एक्यूआई भी खराब श्रेणी से मध्यम श्रेणी में आ गया।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जिले में शुक्रवार को हुई वर्षा के बाद हवा की गति भी बढ़ी है। वर्षा और हवा की गति बढ़ने से जिले के एक्यूआई भी खराब श्रेणी से मध्यम श्रेणी में आ गया है। सीपीबीसी के अनुसार एक्यूआई 173 दर्ज किया गया। इससे लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली।

जिले की हवा बीते शुक्रवार को 203 दर्ज की गई थी। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से एक्यूआइ में 30 अंक की गिरावट आई है। अब लोगों को काफी हद तक प्रदूषण से राहत मिली है। आसमान में धुंध न होने और धूप निकलने के कारण मौसम साफ रहा। लोग बाहर घूमने के लिए भी निकले।

पार्कों में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। लोग धूप सेंकते हुए दिखे। दरअसल, अक्टूबर शुरू होने के साथ ही जिले की हवा खराब होनी शुरू हो गई थी। हवा ज्यादातर दिन खराब, बेहद खराब व गंभीर श्रेणी में रही। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, जीडीए, जिला प्रशासन समेत 20 से अधिक विभाग मिलकर भी प्रदूषण से राहत नहीं दिला पाए थे।
सभी क्षेत्रों के लोगों को राहत

जिले के लोनी, वसुंधरा, संजय नगर व इंदिरापुरम में प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इन चारों क्षेत्रों में ही एक्यूआइ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। सबसे कम इंदिरापुरम का एक्यूआइ 158 दर्ज किया गया। वहीं, लोनी की हवा सबसे खराब रहती है यहां का एक्यूआई भी 194 दर्ज किया गया।

स्टेशनों का एक्यूआई (AQI) - Ghaziabad क्षेत्र


    स्टेशन का नाम AQI वैल्यू स्थिति (AQI कैटेगरी)


   इंदिरापुरम
   158
   मध्यम


   लोनी
   194
   मध्यम


   संजय नगर
   177
   मध्यम


   वसुंधरा
   162
   मध्यम



बीते दिनों जिले का एक्यूआई

[*]25 जनवरी 173
[*]24 जनवरी 203
[*]23 जनवरी 278
[*]22 जनवरी 359
[*]21 जनवरी 347



प्रदूषण रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। मौसम साफ होने से एक्यूआइ में भी गिरावट आई है। आगे भी अभी राहत की उम्मीद है। - अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में बारिश और तेज हवा ने घटाया प्रदूषण, लोगों को मिली बड़ी राहत