cy520520 Publish time 2026-1-25 23:27:11

दरभंगा में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान विवाद, युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर मार दी गोली

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/DARBHANGA-CRIME-NEWS-(3)-1769363757573_m.webp

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)



संवाद सहयोगी, दरभंगा। सदर थानाक्षेत्र के गौसाघाट में रविवार की देर शाम सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस में दो पक्षों के विवाद में एक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक जख्मी हो गया।

लोगों की मदद से जख्मी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान मोसिमपुर के मुन्ना राम के पुत्र अक्षय कुमार राम (26) के रूप में हुई है।

उसके गले के पास गोली लगने की बात कही गई है। अक्षय को भर्ती कराने आए आए कुछ युवकों ने बताया कि गौसाघाट स्थित कमला नदी में मूर्ति विसर्जन करने के लिए मोसिमपुर गांव से हम लोग आए थे।

जहां गांव के अंशु कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अंशु देखते ही देखते कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली अक्षय को गले में लग गई।

हालांकि, विवाद का क्या कारण था यह बताने से सभी ने परहेज किया। उधर, जख्मी का एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गोली चली है। हालांकि, जख्मी खतरे से बाहर है। गोली उसके गर्दन के नीचे छूकर निकल गई है।

इससे पहले जख्मी आर्म्स एक्ट में और गोली मारने वाला युवक शराब मामले में जेल जा चुका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में फेमस उद्योगपति अजय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला, 50 से अधिक हमलावरों ने गाड़ी में की तोड़फोड़
Pages: [1]
View full version: दरभंगा में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान विवाद, युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर मार दी गोली