deltin33 Publish time 2026-1-26 01:25:53

भगवा आतंकवाद की कहानी गढ़ने के लिए मजबूर किए गए अधिकारी को पद्मश्री, दबाव में हलफनामा साइन करने का दावा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/rvs-mani-1769372148470_m.webp

पूर्व अवर सचिव RVS मणि को पद्म सम्मान (फाइल फोटो - ANI)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पूर्व अवर सचिव आरवीएस मणि को भी सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की है। मणि ने दावा किया था कि 2009 में तत्कालीन संप्रग सरकार के दौरान \“भगवा आतंक\“ की कहानी गढ़ने के लिए उन्हें दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था।

आरवीएस मणि ने अपनी किताब, \“हिंदू टेरर इनसाइडर अकाउंट आफ मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स 2006-2010\“ में आरोप लगाया है कि 2009 में गृह मंत्रालय में राजनीतिक नेतृत्व ने उन पर \“भगवा आतंक\“ की कहानी गढ़ने वाले दूसरे हलफनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला था।

उन्होंने \“डिसेप्शन ए फैमिली दैट डिसीव्ड द होल नेशन \“भगवा आतंक एक षड्यंत्र\“ और दलाल जैसी किताबें भी लिखी हैं। ( समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)
Pages: [1]
View full version: भगवा आतंकवाद की कहानी गढ़ने के लिए मजबूर किए गए अधिकारी को पद्मश्री, दबाव में हलफनामा साइन करने का दावा