cy520520 Publish time 2026-1-26 01:56:32

982 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक का एलान, किस राज्य से कितनों को मिलेगा सम्मान?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/padak-1769362720863_m.webp

982 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक का एलान (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के 982 जवानों को वीरता और विभिन्न सेवा पदक दिए जाने का एलान किया गया है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि इनमें 125 वीरता पदक शामिल हैं। सबसे अधिक 45 वीरता पदक जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों को देने की घोषणा की गई है। नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के 35 और पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात पांच कर्मियों को ये पदक दिए जाएंगे।

वीरता पदक पाने वालों में चार अग्निशमन सेवा कर्मी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक दिए जाएंगे। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सीआरपीएफ एकमात्र बल है, जिसे 12 वीरता पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।

इस सूची में अधिकारियों और कर्मियों को दिए गए 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 756 सराहनीय सेवा पदक भी शामिल हैं।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में एक डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की जांच की निगरानी करने वाले वी चंद्रशेखर को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

गुजरात कैडर के 2000 बैच के आइपीएस अधिकारी वी चंद्रशेखर सीबीआइ में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं। सीबीआइ के 31 अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। सीबीआइ के संयुक्त निदेशक सी वेंकट सुब्बा रेड्डी और उनके बैचमेट सदानंद शंकरराव दाते को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

सदानंद दाते तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की जांच की निगरानी कर चुके हैं। उन्होंने सीबीआइ में डीआइजी का पद छोड़कर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र पुलिस के कुल 75 कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है, जिनमें से 31 गढ़चिरौली के हैं और उन्हें नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में वीरता के लिए सम्मानित किया गया है।
किसे दिया जाता है वीरता पदक

वीरता पदक किसी व्यक्ति को असाधारण वीरतापूर्ण कार्य के लिए दिया जाता है, जिसमें जीवन और संपत्ति की रक्षा करना, अपराध रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक उत्कृष्ट सेवा के लिए और सराहनीय सेवा पदक संसाधन और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है।

\“12 बजे सोकर उठने वाले बबुआ को नहीं थी गरीबों की चिंता\“, CM योगी बोले- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी छात्रवृत्ति
Pages: [1]
View full version: 982 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक का एलान, किस राज्य से कितनों को मिलेगा सम्मान?