LHC0088 Publish time 2026-1-26 04:26:05

बनारस में अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा तोड़ने पर पाल बघेल समाज का भारी आक्रोश

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/Samaj-1769381534055_m.webp

अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति को नगर निगम के द्वारा तोड़े जाने के विरोध में पाल व बघेल समाज में आक्रोश।



जागरण संवाददाता, जेवर। बनारस के मणिकर्णिका घाट पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति को नगर निगम के द्वारा तोड़े जाने के विरोध में पाल व बघेल समाज में आक्रोश है। रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सम्मान में होलकर सेना ने जेवर के बेगमबाद गांव में बैठक का आयोजन किया। नगर निगम के इस कृत्य पर आक्रोश जताते हुए निंदा की और पुन: प्रतिमा का निर्माण कराने की मांग रखी।

अहिल्याबाई होल्कर सेना के पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना से जिला ही नहीं दुनिया भर में फैले बघेल व पाल समाज के वंशजों में बहुत बड़ा आक्रोश पैदा हुआ है। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा नगर निगम द्वारा तोड़ा जाना बेहद निंदनीय कार्य है जिसे समाज कभी माफ नहीं करेगा।
बैठक में कई गणमान्य शख्स रहे मौजूद

आक्रोश बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अध्यक्ष रामू धनगर होलकर गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष बाबी बघेल, होलकर सेना रमेश बघेल, जिलाअध्यक्ष किसान कांग्रेस बलराम बघेल जिला संयोजक होलकर सेना गोविंद बघेल, जिला उपाध्यक्ष रवि बघेल, राकेश बघेल,रामवीर,युवराज बघेल, बिजेंदर बघेल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कला, साहित्य और चिकित्सा के क्षेत्र में बंगाल के 11 विभूतियों को \“पद्म श्री\“ सम्मान, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
Pages: [1]
View full version: बनारस में अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा तोड़ने पर पाल बघेल समाज का भारी आक्रोश