Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

साहसिक कार्यों के लिए आज 35 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सम्मान, CM योगी करेंगे सम्मानित

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/yogi-khushi-1769374194138_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर साहसिक एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए 35 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

10 पुलिसकर्मियों को साहसिक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक, 25 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और एक हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये की एकमुश्त नकद धनराशि दी जाएगी।

साहसिक अभियानों, जोखिमपूर्ण परिस्थितियों एवं कर्तव्य पालन के दौरान असाधारण बहादुरी का परिचय देने वाले 10 पुलिसकर्मियों धर्मेंद्र सिंह राठौर (निरीक्षक बुलंदशहर), केशव शांडिल्य (उपनिरीक्षक एसटीएफ), राहुल कुमार (एसटीएफ), अजय कुमार वर्मा (उपनिरीक्षक मथुरा), घनश्याम यादव (उपनिरीक्षक एसटीएफ), रणधीर सिंह (मुख्य आरक्षी एसटीएफ), अमित त्रिपाठी (आरक्षी एसटीएफ), अमित (निरीक्षक,एसटीएफ), मनीष बिष्ट (निरीक्षक कमिश्नरेट गाजियाबाद) व अवनीश कुमार त्यागी (उपनिरीक्षक मैनपुरी) शामिल हैं।

उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन एवं कार्यकुशलता के लिए जिन 25 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, उनमें अमित कुमार (उपनिरीक्षक बरेली), शेखर वर्मा (आरक्षी बरेली), सरफराज अहमद (आरक्षी बरेली), पीयूष कुमार (उप निरीक्षक-तत्कालीन आरक्षी, लखनऊ कमिश्नरेट), सुरेंद्र कुमार (मुख्य आरक्षी मथुरा), पवन भाटी (आरक्षी मथुरा), सोनू भाटी (आरक्षी मथुरा) हैं।

बैजनाथ राम (मुख्य आरक्षी एसटीएफ), विनोद कुमार यादव (आरक्षी कमांडो एसटीएफ), नीरज कुमार शर्मा (निरीक्षक आगरा कमिश्नरेट), जयवीर सिंह (निरीक्षक आगरा कमिश्नरेट), नवनीत कुमार (आरक्षी मैनपुरी), विकास सक्सेना (निरीक्षक, जीआरपी-मथुरा जंक्शन), लोकेश कुमार (मुख्य आरक्षी जीआरपी मथुरा जंक्शन), अलोक रंजन (मुख्य आरक्षी एसटीएफ), शिवानंद शुक्ला (मुख्य आरक्षी एसटीएफ), आदेश त्यागी (निरीक्षक जौनपुर), संदीप कुमार सिंह (मुख्य आरक्षी जौनपुर), सुरेंद्र यादव (मुख्य आरक्षी आजमगढ़), अभिमीत कुमार तिवारी (मुख्य आरक्षी आजमगढ़), रवींद्र सिंह (उप निरीक्षक संभल), भारत भूषण तिवारी (निरीक्षक एटीएस), सन्नी कुमार (आरक्षी आजमगढ़), संजय कुमार (मुख्य आरक्षी एटीएस), मदन कुमार पासवान (मुख्य आरक्षी एटीएस) को मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: साहसिक कार्यों के लिए आज 35 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सम्मान, CM योगी करेंगे सम्मानित

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com