cy520520 Publish time 2026-1-26 07:26:23

Bihar Weather Update: गणतंत्र दिवस से फिर बढ़ेगी ठिठुरन, 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/Bihar-Weather-update-(1)-1769392772080_m.webp



जागरण संवाददाता, पटना। भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का प्रभाव बिहार में भी देखने को मिल रहा है। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी सहित ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। 28 जनवरी को राज्य के उत्तरी और दक्षिण पश्चिम भागों के 24 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 वर्षों के दौरान रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में दर्ज किया गया।

फारबिसगंज और वाल्मीकि नगर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस एवं 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण पटना सहित 21 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आठ सौ मीटर पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट



    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)


   गयाजी
   25.8
   13.0


   पटना
   24.9
   15.5


   भागलपुर
   25.2
   11.6


   मुजफ्फरपुर
   24.4
   14.5




️ मौसम सुहाना . दिन का तापमान 24–26°C . रातें ठंडी (7–15°C) . कोहरे का खतरा कम . हल्के गर्म कपड़े साथ रखें
Pages: [1]
View full version: Bihar Weather Update: गणतंत्र दिवस से फिर बढ़ेगी ठिठुरन, 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट