deltin33 Publish time 2026-1-26 07:26:29

हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट, आज इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ; ठंडी हवाओं ने किया जीना हराम

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/rain-(11)-1769393178598_m.webp

हरियाणा में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं कर रही परेशान, आज फिर बारिश के आसार।



जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों पर बर्फबारी का खासा असर मैदान पर आया है। पहाड़ों से मैदान तक चल रही ठंडी हवाओं ने सभी को परेशान कर दिया है। राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के जिलों में पाला जमा है।

तापमान जमाव बिंदू की तरफ चला गया है। रविवार को महेंद्रगढ़ का तापमान नीचे गिर कर 1.9 डिग्री रहा। वहीं, सोमवार को भी मौसम विज्ञानियों ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। दिन के समय प्रदेश में तेज ठंडी हवाएं चल रही है। इसके चलते धूप खिलने पर भी लोगों को ठंड का अहसास रहा।

विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से प्रदेश में वर्षा हो सकती है। यह वर्षा फसलों के लिए लाभकारी रहेगी। वहीं, राजस्थान के साथ लगते जिलों में पाला जम गया है।

सुबह के समय घास या पेड़े पौधों पर पाला जमा हुआ मिला। विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार से फिर से प्रदेश में वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
Pages: [1]
View full version: हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट, आज इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ; ठंडी हवाओं ने किया जीना हराम