cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज से तीन दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/RAIN-(4)-1769393465144_m.webp

पंजाब में आज से तीन दिनों तक तेज हवाओं के बीच होगी वर्षा, अलर्ट जारी।



जागरण संवाददाता, लुधियाना। रविवार को पंजाब के कई जिलों में शीतलहर जारी रही। जिससे सुबह ठंड रही। हालांकि, अधिकांश जिलों में सुबह नौ बजे के बाद से धूप निकल आई और पूरा दिन धूप खिली रही। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार फिरोजपुर रात में सबसे ठंड रहा।

जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा में रात का तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 4.7 डिग्रीी सेल्सियस, गुरदासपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 6.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.3 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 7.5 डिग्री सेल्सियस, मानसा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दिन का तापमान अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक रहा। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

जिसके उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 26 रात्रि से 28 जनवरी के दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, इसके बाद अगले 48 घंटों में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तथा तत्पश्चात 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।
Pages: [1]
View full version: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज से तीन दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com