cy520520 Publish time 2026-1-26 08:56:16

UP Weather: गरज के साथ बारिश और ओले का अलर्ट! कैसा है आज आगरा का मौसम? देखें अपडेट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/cold-weather-agra-(1)-1769398761350_m.webp

ठंड से बचाव करतीं युवतियां।



जागरण संवाददाता, आगरा। Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हाेने और पहाड़ाें में बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी हवाओं से रविवार को मौसम में बदलाव आया।

रात का तापमान गिरने और ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को गरज के साथ वर्षा और वज्रपात का पूर्वानुमान जताया है। 30 से 40 प्रति किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।
रात के तापमान में गिरावट आने से रविवार को रही गलन

शहर में विगत तीन दिनों से ठंडी हवा चल रही हैं। शनिवार रात इससे गलन बढ़ गई थी। इसका असर रविवार सबह देखने को मिला। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवा चलती रही। दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन हवा चलते रहने से उसका असर कम रहा।
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवा चलने से बदला मौसम

अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
आज न्यूनतम तापमान गिरने का है अनुमान

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 जनवरी से वर्षा शुरू होने पर इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। 29 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आएगी।
संतोषजनक स्थिति में रही वायु गुणवत्ता

तेज हवा चलने से शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को संताेषजनक स्थिति में 87 रहा। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम स्थिति में 113 रहा था।

यह भी पढ़ें- Weather Updates: यूपी में 7 दिन में दूसरी बार सबसे सर्द रही कानपुर की रात, अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट
Pages: [1]
View full version: UP Weather: गरज के साथ बारिश और ओले का अलर्ट! कैसा है आज आगरा का मौसम? देखें अपडेट