Chikheang Publish time 2026-1-26 09:26:59

Republic Day 2026: झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फहराया झंडा, CM सोरेन क्यों नहीं हुए शामिल?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/Jharkhand-Governer-1769400795285_m.webp

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में गणतंत्र दिवस पूरी शान से मनाया जा रहा है। इस बीच रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडारोहण किया। इससे पहले उन्होंने संयुक्त परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस बार की परेड में बंगाल पुलिस की बटालियन भी शामिल हैं।

Republic Day समारोह के मौके पर कई मंत्री, नेता व अन्य लोग मौजूद हैं। इस मौके पर विभिन्न विभाग की झांकियों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा मोरहाबादी मैदान छावनी में तब्दील है। बता दें कि इस कार्यक्रम हेमंत सोरेन मौजूद नहीं हैं। वह अपने विदेश दौर पर लंदन में है। जिसको लेकर बीजेपी ने उन पर हमला बोला है।
Pages: [1]
View full version: Republic Day 2026: झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फहराया झंडा, CM सोरेन क्यों नहीं हुए शामिल?