Chikheang Publish time 2026-1-26 10:26:19

गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दोहराया कानून का राज स्थापित करने का संकल्प

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/Vijay-kumar-sinha-1-1769403823920_m.webp

Vijay Sinha Speech: प्रभारी मंत्री ने नशामुक्त समाज के निर्माण की बात कही। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Republic Day Muzaffarpur: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में कानून का राज स्थापित करने और सुशासन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर क्रांति, संस्कृति और चेतना की धरती है। यह जिला केवल भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की जीवंत गाथा है। यह अमर शहीद खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चाकी, जुब्बा साहनी जैसे वीर सपूतों की भूमि है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/26/template/image/Vijay-kumar-sinha-4-1769403845404.jpg

उन्होंने कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी और आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। कहा कि आज की सरकार उन्हीं महापुरुषों के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार शांति व्यवस्था और कानून का राज कायम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके परिणामस्वरूप अपराध के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में जिले में हत्या के मामलों में 9.68 प्रतिशत, डकैती में 32.33 प्रतिशत और चोरी की घटनाओं में 15 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/26/template/image/Vijay-kumar-sinha-3-1769403865774.jpg

इसी तरह दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे आम जनता का पुलिस और प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है। डायल 112 की टीम सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को सहायता और सुरक्षा प्रदान कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए भी पूरी तरह संकल्पित है। मद्य निषेध विभाग द्वारा एक लाख लीटर से अधिक शराब की जब्ती की गई है और तीन हजार से अधिक शराब कारोबारियों व सेवन करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस भी लगातार इस दिशा में अभियान चला रही है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/26/template/image/Vijay-kumar-sinha-2-1769403886941.jpg

उन्होंने बताया कि सरकार आम जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह की समाप्ति के बाद समाहरणालय परिसर, आयुक्त कार्यालय, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, एसएसपी कार्यालय समेत सभी अनुमंडल कार्यालयों और थानों में भी झंडोत्तोलन किया गया।
Pages: [1]
View full version: गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दोहराया कानून का राज स्थापित करने का संकल्प