cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

Noida इंजीनियर मौत केस: फरार बिल्डर निर्मल सिंह पर कसा शिकंजा, बैंक खाते फ्रीज करने की तैयारी में पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/YUVRAJ-1769405146664_m.webp

लोटस ग्रीन के फरार बिल्डर निर्मल सिंह के बैंक खाते फ्रीज करने की तैयारी। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर सेक्टर-150 स्थित टी प्वाइंट के पास माल के बेसमेंट के लिए खोदे गए प्लाट में भरे पानी में डूबने से हुई इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की घटना में फरार आरोपितों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है।

लोटस ग्रीन बिल्डर के मालिक निर्मल सिंह की गिरफ्तारी घटना के आठ दिन बाद भी नहीं हो सकी है। अब पुलिस बिल्डर कंपनी के बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी में है। बिल्डर के करीबियों और निजी सहायकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इंजीनियर के साथ हुए हादसे के बाद पुलिस ने एमजेड विशटाउन व लोटस ग्रीन बिल्डर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार लोटस ग्रीन के मालिक निर्मल सिंह समेत फरार अन्य आरोपितों तलाश की जा रही है।

घटना के बाद से आरोपित बिल्डर का मोबाइल फोन स्विज आफ है। पुलिस ने आरोपित बिल्डर के करीब और सहयोगियों से पूछताछ की है। निर्मल के फरार होने के चलते सर्कुलर नोटिस जारी किया है। ताकि आसपास के राज्यों की पुलिस की मदद से बिल्डर को गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें- डूबते युवराज ने किसे लगाई थी मदद की आखिरी आवाज? कार का वॉयस रिकॉर्डर और कैमरे खोलेंगे अहम राज

बिल्डर की काल और बैंक खातों की डिटेल निकलवाई गहै। निर्मल के खिलाफ पिछले शनिवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया जा चुका है।

अभी तक युवराज की मौत के मामले में पुलिस लोटस ग्रीन बिल्डर कंपनी के निदेशक रवि बंसल, सचिन करनवाल व एमजेड विजटाउन बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर अभय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है।

अदालत में मामले की 27 जनवरी को सुनवाई होनी है। अभी तक आरोपित बिल्डर निर्मल सिंह, मनोज कुमार, संजय कुमार, अचल वोहरा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बहन और जीजा को मिला वीजा

इस बीच यूरेका सोसायटी निवासी इंजीनियर युवराज मेहता की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को सोसायटी में शोक सभा की गई। इसमें यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रहने वाली युवराज की बहन और जीजा वीजा की समस्या के चलते शामिल होने नहीं पहुंच सके थे।

युवराज के करीबी दोस्त पंकज ने बताया बहन व जीजा को भारत आने का वीजा मिल गया है। दोनों के इस सप्ताह भारत पहुंचने की संभावना है। हादसे के बाद से ही युवराज की बहन भारत आकर अपने भाई को अंतिम विदाई देना चाहती थी, लेकिन वीजा संबंधी औपचारिकताओं के कारण वह समय पर नहीं आ सकी थी।

वह शोकसभा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो पाईं थी। युवराज की मौत के बाद से पिता राजकुमार मेहता अकेले हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।

रिश्तेदारों के अलावा खुद युवराज की बहन ने पिता को यूके बुलाने के लिए कहा है। हालांकि पिता की ओर से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। युवराज के चाचा और अन्य स्वजन भारत में ही रहते हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा का पुराना पैटर्न: हादसे होते रहे, जिम्मेदार बचते रहे; युवराज केस में क्या बदलेगा ‘जांच का इतिहास’?
Pages: [1]
View full version: Noida इंजीनियर मौत केस: फरार बिल्डर निर्मल सिंह पर कसा शिकंजा, बैंक खाते फ्रीज करने की तैयारी में पुलिस

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com