cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

चचेरे भाइयों को गोली मारने वाले दो हिस्ट्रीशीटर भाई दबोचे, आगरा के थानों में दर्ज हैं कई मुकदमे

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/histrisheetar-agra-1769404157334_m.webp

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।



जागरण संवाददाता, आगरा। इंद्रा नगर में दो भाइयों को गोली मारने व फायरिंग करके दहशत फैलाकर फरार हुए दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस छह आरोपितों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारी से बचने के लिए पुराने मामले में न्यायालय से जेल चला गया था।
शाहगंज के इंद्रा नगर में साथियों के साथ की थी वारदात

शाहगंज की इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड दारोगा सुरेंद्र सिंह के बेटे राघवेंद्र व भतीजे सन्नी उर्फ तरुन को 11 जनवरी की रात हिस्ट्रीशीटरों ने अपने साथियों के साथ तमंचे से गोली मार दी थी। दोनों भाइयों की गलती सिर्फ इतनी थी उन्होंने मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर विनय प्रताप के घर का पता कोरियर वाले को नहीं बताया था। तभी से सोरों कटरा निवासी हिस्ट्रीशीटर भाई शारिक व सय्यद अनस अली फरार चल रहे थे।
एक हिस्ट्रीशीटर सहित सात आरोपित पहले जा चुके हैं जेल

शाहगंज पुलिस ने शनिवार को घर के पास से दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर विनय प्रताप वर्ष 2016 में एत्मादपुर थाने में दर्ज लूट के मुकदमा न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था। पुलिस ने अन्य छह आरोपितों को भी गिरफ्तार किया था, जिन्हें न्यायालय से जेल भेज दिया गया था।

इंस्पेक्टर शाहगंज विरेश पाल गिरि ने बताया कि आरोपितों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। अनस के खिलाफ अलग-अलग थानों में नौ तथा शारिक के खिलाफ सात मुकदमे लूट, डकैती, मारपीट, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में दर्ज हैं। दोनों आरोपितों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
Pages: [1]
View full version: चचेरे भाइयों को गोली मारने वाले दो हिस्ट्रीशीटर भाई दबोचे, आगरा के थानों में दर्ज हैं कई मुकदमे

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com