LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

वाराणसी में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण, राष्ट्र निर्माण में योगदान का क‍िया आह्वान

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/vns4-1769407622414_m.webp

वाराणसी में गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्र निर्माण का आह्वान।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कैंप कार्यालय व कमिश्नरी में तथा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब व कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अधिकारियों द्वारा सभी को संविधान में उल्लेखित प्रस्तावना की शपथ भी दिलायी गयी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/26/template/image/vns1-1769407668112.jpg

मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सभी नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने अंग्रेजों के शासन के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में सेनानियों की भूमिका, गांधी जी के नमक सत्याग्रह को रेखांकित करते हुए देश की आजादी तथा संविधान निर्माण व नागरिक कर्तव्यों को याद दिलाया। उन्होंने संविधान को अंगीकृत करने तथा आने वाली पीढ़ियों को भी संविधान के सार्थकता से अवगत कराए जाने हेतु प्रेरित किया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/26/template/image/vns3-1769407681251.jpg

देश के निर्माण में 200 सालों में बहुत कुर्बानियां हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करते हुए अनवेरिफाइड सूचना से सतर्क रहने को कहा। समाज में लगातार सोशल मीडिया के द्वारा गलत सूचनाएं फैलायी जा रहीं जिनसे सभी को सतर्क रहने तथा नयी पीढ़ी को उसके दुष्प्रभाव से बचने को कहा। अंत में एक बार पुनः उन्होंने सभी को गणतंत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/26/template/image/vns3-1769407775904.jpg

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण के बाद जिलाधिकारी ने संविधान में उल्लिखित प्रस्तावना की सभी को शपथ दिलाई और बालिकाओं व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को उपहार वितरित किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
Pages: [1]
View full version: वाराणसी में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण, राष्ट्र निर्माण में योगदान का क‍िया आह्वान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com