LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

Indian Railways: लखनऊ के ऐशबाग जंक्शन पर भी रुकेगी Pushpak Express, आज से गोमतीनगर स्टेशन से हाेगा संचालन

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/Pushpak-Express-Dainik-Jagran-1769411720805_m.webp

ट्रेन 12533 पुष्पक एक्सप्रेस



जागरण संवाददाता, लखनऊ : प्रदेश की राजधानी लखनऊ से देश का आर्थिक राजधानी मुंबई जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस का साेमवार के संचालन स्थल बदल दिया गया है। ट्रेन अब लखनऊ जंक्शन के स्थान से गोमतीनगर स्टेशन से रवाना हाेगी। इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव किया गया है, अब ट्रेन ऐशबाग स्टेशन पर भी रुकेगी।

पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से गोमतीनगर स्टेशन शिफ्ट कर दी गई है। ट्रेन का ठहराव पहले गोमतीनगर के बाद बादशाहनगर स्टेशन किया गया था। यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए रेलवे ने गणतंत्र दिवस के दिन ऐशबाग स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस को केवल दो मिनट का ठहराव देने का आदेश जारी कर दिया। बादशाहनगर स्टेशन पर इस ट्रेन को पांच मिनट का ठहराव मिला है।

एयरपोर्ट मॉडल पर बने गोमतीनगर स्टेशन से ट्रेन 12533 पुष्पक एक्सप्रेस सोमवार 26 जनवरी से गोमतीनगर से रात 8:45 बजे छूटेगी। यह ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन रात 8:55 बजे आकर नौ बजे प्रस्थान करेगी। ऐशबाग स्टेशन पुष्पक एक्सप्रेस रात 9:23 बजे पहुंचेगी और 9:25 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन 12534 मुंबई से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस मंगलवार से प्रतिदिन सुबह 7:13 बजे ऐशबाग आकर 7:15 बजे छूटेगी।

यह ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन 7:15 बजे होते हुए गोमतीनगर स्टेशन आठ बजे पहुंचेगी। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 9:25 बजे चलती है, लेकिन गोमतीनगर में शिफ्ट होने के बाद यह ट्रेन रात 8:45 बजे रवाना होगी। स्टेशन बदलने से मुंबई की जो दूरी 1428 किमी थी, वह बढ़कर 1441 किमी हो जाएगी।

इसका असर किराये पर नहीं पड़ेगा। गाड़ी संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी से गोमतीनगर से रात 8:45 बजे चलकर बादशाहनगर से रात 8:55 बजे होते हुए दूसरे दिन मुंबई रात 10.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 12534 मुंबई से सुबह 8:25 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7:35 बजे बादशाहनगर और सुबह आठ बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

पुष्पक एक्सप्रेस का संचालन एक अप्रैल 1987 को लखनऊ जंक्शन से शुरू हुआ था। शुरू से ही यह ट्रेन मुंबई जाने वाले यात्रियों को पसंद आती है। पुष्पक एक्सप्रेस को 26 जनवरी से गोमतीनगर स्टेशन शिफ्ट कर दिया गया। रेलवे ने बादशाहनगर तो ठहराव दिया था, लेकिन ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव नहीं मिला था। इससे चौक, राजाजीपुरम, आलमबाग, कानपुर रोड, रायबरेली रोड, सुलतानपुर रोड सहित बड़े इलाके के यात्रियों को लंबी दूरी तय करते हुए गोमतीनगर स्टेशन जाना पड़ता। बादशाहनगर स्टेशन पर जाम से उनको जूझना पड़ता।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पुष्पक एक्सप्रेस का ठहराव ऐशबाग स्टेशन पर देने का आग्रह करने के लिए पत्र भेजा था। दैनिक जागरण ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रेलवे बोर्ड ने दैनिक जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए पुष्पक एक्सप्रेस का ठहराव ऐशबाग स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से देने का आदेश सोमवार सुबह जारी कर दिया।
छपरा एक्सप्रेस का ठिकाना भी बदला

छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस भी गोमतीनगर से चलेगी। 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 26 से छपरा से शाम 7:35 बजे चलकर दूसरे दिन गोमतीनगर सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में 15054 गोमतीनगर से रात 9:45 बजे चलकर दूसरे दिन छपरा सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी।

गोमती नगर स्टेशन से लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों का चलाने का प्रस्ताव भी है। गोमती नगर उत्तर भारत का पहला रेलवे स्टेशन है जो प्राइवेट हाथों में सोपा गया है। एयरपोर्ट मॉडल पर बने रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल तक बस सुविधा पहुंच रही है। इसे लखनऊ मेट्रो से कनेक्ट करने पर भी विचार चल रहा है। एयरपोर्ट के लिए एक लिंक रोड बनाने का भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: Indian Railways: लखनऊ के ऐशबाग जंक्शन पर भी रुकेगी Pushpak Express, आज से गोमतीनगर स्टेशन से हाेगा संचालन

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com